कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के विशनुगढ़ रोड स्थित काली मठिया मंदिर में स्थापित कालीदेवी सुहाग को सलामत रखने वाली हैं। कई मुसीबतों के बाद भी मां दांपत्य जीवन की डोर आसानी से नहीं टूटने देती हैं। यही मान्यता के चलते मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना का डोर चलता है। नवरात्र के दिनों यहां दूर-दराज से भी लोग शीश नवाते हैं। काली मठिया के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर कई साल पुराना है। इसमें काली देवी की पत्थर की मूर्ति मौजूद है। शंकर के ऊपर पैर रखे इस मूर्ति के चार हाथ हैं। गले में मुंडों की माला पड़ी है। हाथों में त्रिशूल, कटार, मुंड व खप्पर पकड़े हैं। पहले यहां छोटी सी मठिया होती थी। बाद में श्रद्ध्रालुओं ने मंदिर का निर्माण करा दिया। कहा जाता है कि यह देवी सुहाग को सलामत रखती हैं। दांपत्य जीवन में कई मुसीबतें आने पर भी मां जीवन की डोर ...