लखनऊ, सितम्बर 2 -- अब दांत और हड्डियों की एक्स-रे से व्यक्ति की उम्र का अनुमान लगाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मदद करेगा। केजीएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शोधकर्ताओं ने एआई आधारित मॉडल तैयार करने का डिजाइन बनाया है। इस इनोवेटिव आइडिया को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। मोहाली स्थित बीआरआईसी-नाबी में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन बायोई-3 में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह पुरस्कार दिया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक मॉडल पूरी तरह विकसित होने के बाद उम्र का अनुमान लगाने की प्रक्रिया को तेज और अधिक वैज्ञानिक बनाने में मदद कर सकता है। डिजाइन बनाने वाली विजेता टीम में इनोवेटर डॉ. विक्रम खन्ना, केजीएमयू के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग त्रिपाठी व...