नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर पर जिसने भी रूट कैनाल करवाया है उसे टाइम टू टाइम कुछ टेस्ट और चेकअप करवा लेने चाहिए। बता दें कि रूट कैनाल सड़े हुए दांतों को बचाने के लिए काफी पॉपुलर ट्रीटमेंट है। जिस किसी के दांतों में कीड़े लग जाते है तो स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस को पूरा कर रूट कैनाल किया जाता है। जिसमें दांतों की जड़ों से कीटाणुओं को साफ कर खास तरह की फीलिंग को भरा जाता है। एक बार फिलिंग भरने और कैप लगवाने के बाद काफी सारे लोग ट्रीटमेंट लेना बंद कर देते हैं जबकि डॉक्टर का कहना है कि रूट कैनाल से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम से बचने के लिए ये चार तरह के टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए।सीबीसीटी स्कैन (CBCT) रूट कैनाल करवाने के बाद भले ही किसी भी तरह के दर्द या तकलीफ की समस्या ना हो रही हो उसे भी अगले 3 से 5 साल क...