नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में विशेष बच्चों के लिए एक डेंटल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना और उन्हें जरूरी डेंटल केयर के बारे में जानकारी देना रहा। यह कैंप डॉ. स्वाति शर्मा के निगरानी में आयोजित किया गया। उनके साथ डॉ. निश्था और इंटर्न्स शिखा, शिवम, शिवांगी, श्रेया, श्रेयश, सिमरन और शुभांगी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। टीम ने बच्चों की डेंटल जांच की, उन्हें सही तरीके से दांतों की सफाई और देखभाल के बारे में बताया तथा बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर उन्हें सहज महसूस कराया। यह भी पढ़ें- निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 300 छात्राओं की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...