बेगुसराय, अप्रैल 10 -- गढ़पुरा, एक संवाददात। गुरुवार को महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ के अवसर पर गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति-बेगूसराय द्वारा आयोजित दांडी नमक सत्याग्रह नमन यात्रा सफलतापूर्वक समापान गढ़पुरा में हुआ। नमक सत्याग्रह नमन यात्रा दल का डॉ.श्रीकृष्ण सिंह नगर-गढ़पुरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, बिहार केसरी अमर रहें, महात्मा गांधी अमर रहें तथा गढ़पुरा के स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे की जोश भरे नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। समिति के सचिव मुकेश विक्रम यादव ने बताया कि 31 मार्च 2026 को बिहार का दांडी तथा बिहार केसरी श्रीबाबू की कर्मभूमि-गढ़पुरा के ऐतिहासिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.