रामपुर, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के गांव धनपुर शाहदरा निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनपुर शाहदरा निवासी चाँद बी पुत्री आले हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह थाना पटवाई के गांव घोसीपुरा उर्फ फकीरगंज निवासी रिजवान पुत्र इमामी के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। पीड़िता के अनुसार, उसका पति व ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहे थे। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो उसे...