कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अन्य आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। संदीपनघाट थाना अंतर्गत पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव निवासी नवाब अहमद ने अपनी बहन रेशमा की शादी एक साल पहले प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत मनौरी गांव निवासी नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद के साथ की थी। परिजनों के अनुसार आरोपी ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। बुधवार रात रेशमा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और मृतका के भाई नवाब ने ससुराल पक्ष पर दहेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.