अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- दुलहूपुर। दहेज के नाम पर विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित चल रही सास को जलालपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दबोच लिया। पुलिस ने अकबरपुर रोड स्थित हाथी पार्क से करीब 50 मीटर आगे से वांछित अभियुक्ता कमलेश पत्नी जगदीश निवासी अशरफपुर भुवा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्ता दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में पंजीकृत मुकदमे के तहत वांछित चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल अजय प्रताप, महिला उपनिरीक्षक ममता, आरक्षी अंकित कुमार एवं महिला कांस्टेबल नंदनी सरोज शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...