लखनऊ, जुलाई 20 -- इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा की विवाहिता हिमांशी (26) की मौत के बाद शव नहर में फेंकने के मामले में इटौंजा पुलिस ने आरोपी ससुर, ननद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति प्रदीप, सास और ननद को पुलिस जेल भेज चुकी है।इटौंजा के तुर्की गांव के प्रदीप गौड़ से सीतापुर की हिमांशी का विवाह पांच माह पहले मेट्रीमोनियल साइट के जरिए परिजनों की रजामंदी से हुआ था। सीतापुर कोतवाली नगर निवासी पवन कुमार कश्यप ने विवाहिता हिमांशी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पति प्रदीप, ससुर श्रीराम, सास, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा 12 जुलाई को दर्ज कराया था। सीतापुर के अटरिया निवासी प्रदीप और उसके परिजन इटौंजा के तुर्की गांव में ही रहते थे। विवाह के बाद से हिमांशी भी पति के साथ इटौंजा में ही ससुरालीजनों के साथ...