सहारनपुर, मार्च 23 -- देवबंद। पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी विनोद कुमार ने बीती 26 अक्टूबर गांव महतौली निवासी आशीष पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी शारीरिक और मानसिक रुप से पड़ताड़ित कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस और दहेज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी पति आशीष को गांव से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।-मुशर्रफ उस्मानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...