औरैया, सितम्बर 3 -- दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और सास को सहार पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद हत्या कर शव जला देने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को हजियापुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सहार थाने में दर्ज मुकदमे में हजियापुर निवासी 26 वर्षीय गौतम राठौर और 45 वर्षीय गुड्डी देवी वांछित चल रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस टीम ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गौतम मृतका का पति और गुड्डी देवी उसकी सास बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद साक्ष...