फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को करनपुर पुलिया अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम रामभरत पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम असरावली थाना नसीरपुर बताया। 9 अप्रैल को आशा पत्नी रामभारत ने ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विवाहिता के मायके पक्ष ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया था। मृतिका के पिता ने थाने में पति रामभरत सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हो गए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने मृतका के पति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.