रुडकी, मई 16 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी जबरदस्तपुर निवासी मोहम्मद इरफान ने 30 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करते थे। आरोप लगाया था कि उसकी बहन की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने दहेज हत्या मामले में एक आरोपी को जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...