बरेली, मई 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दहेज हत्या के मामले में कैंट पुलिस महिला के पति आकाश और ससुर होमगार्ड जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य चार की तलाश में टीम लगी है। मृतिका वंदिता के पिता ने दामाद आकाश समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं आरोपी ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि वंदिता ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली थी। कैंट के गांव चौबारी निवासी जगदीश के बेटे आकाश का प्रेम विवाह भमोरा थाना क्षेत्र के मिलक मझारा गांव निवासी कृष्णपाल की बेटी वंदिता से हुआ था। मंगलवार की रात वंदिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसमें मृतिका के पिता कृष्णपाल पुत्र नेतराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी वंदिता ...