मुरादाबाद, मई 31 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ली बाजे में संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतका के पिता अमानत मियां, निवासी ग्राम मिलक हाफिज वल्ली, थाना टांडा, जनपद रामपुर के अनुसार उन्होंने छह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शबाना उर्फ समीना का विवाह ग्राम पाड़ली बाजे निवासी शादेब खां के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर शबाना को प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे。

मृतका की स्थिति परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि शबाना को जहर दे दिया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृत...