काशीपुर, मार्च 26 -- काशीपुर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मझोला मुरादाबाद निवासी रोहित चौहान ने पुलिस को तहरीर में कहा कि 2020 में उसकी बहन मीनू का विवाह काशीपुर आदर्श नगर निवासी कृष्ण वीर सिंह से हुआ था। आरोप है कि शादि के बाद पति, ससुर अखिलेश सिंह, सास सुषमा देवी और देवर यशवंत सिंह कम दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। इसके साथ ही गाली-गलौज, मारपीट करने लगे। बीते 21 मार्च की रात सूचना मिली कि उसकी बहन की तबीयत गंभीर है और वह काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर पात चला कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न और आए दिन के विवाद से तंग आकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान 23 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों...