दहेज हत्या में पति संग पांच के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, जुलाई 14 -- काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम जिंदपुर, जिला औरैया (यूपी) निवासी जितेंद्र राजपूत ने तहरीर में बताया कि बहन रजनी की शादी 12 मई 2026 को गोविंद प्रताप से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास, ससुर, जेठ और चचेरे देवर ने अपाचे बाइक, सोने की चेन और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया। सात जुलाई को रजनी ने मां को फोन कर मारपीट और दहेज मांगने की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद पति ने उसके फांसी लगाने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.