सासाराम, दिसम्बर 18 -- सासाराम, निज संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ले में 22 साल पहले विवाहिता की हुई हत्या के मामले में जिला जज दो बृजेन्द्र कुमार राय की अदालत ने पति अरविंद कुमार सिंह व देवर जयविंद कुमार सिंह को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई। वहीं सास निर्मला कुंवर को सात साल कारावास की सजा सुनाई। वहीं साक्ष्य के अभाव में अदालत दो आरोपितों कृष्णा सिंह व धर्मेन्द्र कुमार सिंह को बरी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...