प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- दयालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार रात विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे पर लटका मिला था। शहर के विवेक नगर निवासी भलईराम पटेल की 20 वर्षीय बेटी काजल की शादी चार दिसंबर 2025 को पूरे दलपतशाह के बृजेश पटेल के साथ हुई थी। मुंबई में ट्रक चलाने वाला पति बृजेश दो दिन पहले ही घर आया था। सोमवार रात काजल का शव कमरे के भीतर रोशनदान से फांसी के फंदे से लटका मिला था। मामले में मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जेठानी के अलावा अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...