गंगापार, मार्च 11 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के ढोढ़री गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोरांव थाना क्षेत्र के लमुआधूस गांव निवासी बुद्धसेन ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी 19 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी तीन जून 2025 को ढोढ़री गांव निवासी बृजेश कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रंजना को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को रंजना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो रंजना का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला और शरीर पर चोट के निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.