मऊ, अगस्त 18 -- मधुबन। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति और सास को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से दबिश देकर पकड़ा। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी सुमन पत्नी शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बीते 16 मई को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिकड़ीकोल गांव में दबिश दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह घर से विवाहिता के पति संजय कुमार और सास कौशल्या देवी को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। -------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...