दहेज हत्या में दंपति सहित तीन गिरफ्तार
महोबा, अगस्त 9 -- अजनर,संवाददाता। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मां की तहरीर पर पुलिस के द्वारा पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दंपति सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी जगत सिंह की पत्नी इमरती की मौत पर परिजनों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। विवाहिता की मौत पर इमरती की मां की तहरीर में पति जगत सिंह, सास सुमित्रा और ससुर करन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों को गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- माधुरी के परिजनों ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, डीएसपी से की शिकायत पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.