दहेज हत्या में तीन को जेल भेजा
बरेली, जून 8 -- फतेहगंज पूर्वी। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के शाहपुर जहांगीर के रामसेवक ने अपनी बेटी रोशनी का विवाह 20 फरवरी को फतेहगंज पूर्वी के छोटी रधोली के विशाल से किया था। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में तीन लाख की नकदी एवं कार की मांग कर रहे थे। रोशनी ने अपने मायके वालों को दहेज लोभी ससुराल वालों की करतूत की जानकारी दी। शनिवार को ससुराल वालों ने रोशनी की हत्या कर दी और उसका शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने रोशनी का शव पोस्टमार्टम को भेजा। रोशनी के भाई धर्मवीर की तहरीर पर पुलिस ने पति विशाल, देवर मोहित, विकास, मोनू, ससुर जगपाल, सास व जेठानी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने महिला की सास मुन्नी देवी पति विशाल और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.