उन्नाव, मार्च 28 -- सुमेरपुर। बिहार थानाक्षेत्र के भदिहा गांव निवासी राहुल चौधरी की पत्नी जया (27) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजन इलाज के लिये लखनऊ के एक हास्पिटल ले गये जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता सिकन्दरपुर सरौसी निवासी राजकुमार ने दामाद, उसकी मां, पिता और बहन को नामजद करते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतका के नामजद पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...