अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोहराबाग में हुई महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। सराय रहमान निवासी मुस्कान का निकाह चार साल पहले जोहराबाग निवासी नौशाद के साथ हुआ था। बीते 27 जनवरी को मुस्कान ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मामा ने आरोपी पति नौशाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...