फतेहपुर, अप्रैल 3 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के शिवबंशपुर मजरे रारी गांव में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी सुदीप कोरी की पत्नी आरती देवी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर आरती की हत्या कर शव को फंदे पर टांग दिया गया। मृतका के पिता विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति सुदीप कोरी, देवर सुधीर कोरी और ससुर कमलेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.