दहेज हत्या में आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर देहात। राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अखिलेश पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम भाल को गिरफ्तार कर लिया। भाल गांव मे महिला की फांसी लगने से मृत्यु हो गई थी। तेरह अगस्त को मृतका के पिता ने अखिलेश व उसके घर के आठ सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसको गिरफ्तार करने वाले राजपुर थाने के एसआई नीरज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित का चालान करने के बाद अन्य की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फांसी पर लटकाया शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.