गिरडीह, अप्रैल 1 -- दहेज हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार गिरिडीह, प्रतिनिधि। दहेज हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया निवासी सलीम अंसारी एवं नैसुरा खातुन उर्फ नसीरन खातुन शामिल है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में पति-पत्नी हैं। दोनों मुफस्सिल थाना कांड संख्या 46/2026 दिनांक 24.02.2026 के नामजद अभियुक्त हैं। यह मामला दहेज के लिए विवाहिता की हत्या से संबंधित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...