बहराइच, अगस्त 7 -- बहराइच। देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप यादव, सिपाही विकास यादव, संजू वर्मा ने कृषि भवन के पास दबिश दी। पुलिस ने दो दिन पूर्व कृषि भवन कर्मी की पत्नी की दहेज हत्या मामले में नामजद पति सीतापुर जिले के बिस्वां थाने के कारीपुर निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...