बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित पति व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, संग्रामपुर निवासी हियातुल्लाह ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर 5 जून को मारपीट कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना पचपेड़वा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार को आरोपी पति अब्दुल कलीम और ससुर अब्दुल वहाब निवासी मठवा मोतीपुर सेमरी को विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल भेजा दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर म...