जौनपुर, अप्रैल 15 -- मुंगरा बादशाहपुर। थाना पवारा क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मृतका का पति और सास शामिल हैं। 12 अप्रैल को मृतका की मां ने थाना पवारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री सविता को उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी गई। इस शिकायत के आधार पर थाना पवारा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना पवारा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 30 वर्षीय सूरज कुमार तथा उसकी मां 56 वर्षीय शीला देवी निवासी ग्राम सोगरा, थाना पवारा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा ...