बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना हर्रैया पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मणिपुर बाजार क्षेत्र से प्रदीप, प्रहलाद, आशीष उर्फ पिन्टू तथा सरोज कुमारी निवासी उदईपुर थाना हर्रैया को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त दहेज हत्या से संबंधित मामले में वांछित थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार गौड़, जगदीश भारती, अरविन्द यादव एवं महिला कांस्टेबल मोहिता कुमा...