हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने सदर थाना कांड संख्या 210/26 दहेज हत्या के प्राथमिकी अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के स्व.सुरेश दास की पत्नी आशा देवी उर्फ दुर्गा देवी बताया गया है। पुलिस महिला को पुलिस ने गुरुवार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरी ओर सदर थाना कांड संख्या 860/25 के प्राथमिकी अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी योगेंद्र राय के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...