बांदा, मई 18 -- पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिउला डेरा मजरा इच्छावर निवासी रामशरण निषाद ने पैलानी थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी यशोदा की शादी रेहूंटा निवासी उमाशंकर निषाद के साथ की थी। विवाह के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर यशोदा को प्रताड़ित करने लगे थे। पति उमाशंकर, जेठ रामशंकर और जेठानी सावित्री पर एक लाख रुपये नकद और दो तोला सोने की चेन की मांग करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा परिजनों का कहना है दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को परेशान किया जा रहा था। आरोप है इसी के चलते ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव फंदे स...