मोतिहारी, अप्रैल 1 -- पताही। पताही प्रखंड के देवापुर पंचायत के देवापुर गांव निवासी दहेज हत्या के आरोपी नीरज मिश्रा ने पुलिस दबीश के कारण बुधवार को न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात हो कि विगत छह माह पूर्व देवापुर के एक घर से फंदे से लटकी हुई एक नवविवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसके बाद मृतका के पिता द्वारा लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर लटका देने का आरोप मृतिका के पति नीरज मिश्रा, उसके पिता रूद्र नारायण मिश्र व माता बिंदु मिश्र सहित अन्य लोगो को आरोपित किया था। जिसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थीं। पर गिरफ्तार नहीं होने पर अंततः पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी द्वारा पहले इश्तेहार चस्पाया गया फिर विगत दिनों कुर्की की विधिवत कार्रवाई की गईं। तथा लगातार आ...