जौनपुर, अगस्त 19 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। बीते 16 अगस्त को आशीष पुत्र प्रेमनाथ सिंह निवासी सरायविभा रसिकापुर थाना तेजीबाजार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पिलखिनी गांव निवासी विकास पुत्र संजय सिंह, सुमन सिंह और शालिनी सिंह ने उनकी 23 वर्षीया भतीजी सेजल सिंह को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नयनसंड प्राथमिक विद्यालय के पास से वांछित अभियुक्त विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...