अमरोहा, मई 26 -- नौगावां सादात। दहेज हत्या के मुकदमे में फरार पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। दरअसल, बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी अब्दुल वहीद ने अपनी बेटी गुलसिताब की शादी एक फरवरी 2025 को थाना क्षेत्र के गांव बीलना में रहने वाले साहिल के साथ की थी। रविवार सुबह में गुलसिताब की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति साहिल व सास अफसाना को मौके से हिरासत में ले लिया था। बाद में ...