कानपुर, जुलाई 2 -- मंगलपुर,संवाददाता। कस्बे में सोमवार की दोपहर बाद एक महिला का शव घर के अंदर लटका मिला था। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें पति व सास को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। जालौन जिला के धर्मपुरा उबारी निवासी किशन कुमार ने अपनी बहन इक्कीस वर्षीय प्रतिज्ञा की शादी 27 नवंबर 2023 को मंगलपुर कस्बा निवासी पवन गुप्ता के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में पैसों की मांग करते रहे। सोमवार को दोपहर बाद प्रतिज्ञा का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था मृतका के भाई किशन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन गुप्ता, देवर अमन गुप्ता, सास उर्मिला, मौसिया सास राधा कौशल, उनकी बेटियां रिमझिम और मुस्कान व ममिया ससुर कुलदीप न...