बरेली, अगस्त 13 -- मीरगंज। स्थानीय थाना पुलिस ने ग्राम नौसना में हुई दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे सास-ससुर को नौसना पुल के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर कला निवासी सोहित सिंह ने अपनी भांजी शिवानी की मौत के मामले में उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर शिवानी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में वांछित रमेश सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी निवासी ग्राम नौसना को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...