अलीगढ़, फरवरी 19 -- अकराबाद। दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी नानऊ पुल फ्लाईओवर के नीचे से की गई। जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को बहादुरगढ़ी निवासी एक महिला की दहेज को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने पर मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई। इस संबंध में मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम भोजपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.