मधुबनी, जनवरी 11 -- अंधराठाढ़ी,। दहेज हत्या के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर थाना कांड संख्या 159/25 के तहत दर्ज दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित जयप्रकाश चौधरी, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को और तेज कर दी गयी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। मृतका की पहचान जय प्रकाश चौधरी की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की हुई थी। परिजन...