बरेली, अगस्त 7 -- आंवला। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सात जुलाई को राना सिंह ग्राम रामनगर थाना मीरगंज ने आंवले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि आकाश निवासी ग्राम रामनगर थाना आंवला और उसके परिजनों ने उसकी बहन नवली से दहेज में पांच लाख नकद और चार पहिया वाहन की मांग की। यह पूरी न होने पर उत्पीड़न करने का बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में आकाश समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को एसआई नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र, रेनू केशरवानी एवं रिंकी की सूचना पर आरोपी आकाश, उसकी मां कमलेश को उनके मकान से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...