सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के दोषी पति हेमंत भास्कर को दस वर्ष और और सास शिक्षा व ससुर चतर सिंह को अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 की अदालत ने सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 35-35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक सैनी ने बताया कि विवाहिता की मां शिक्षा देवी पत्नी गंगाराम निवासी जनपद हरिद्वार ने कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उसकी बेटी कविता की शादी दो जुलाई 2020 को नवीनगर निवासी हेमंत भास्कर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष लोग दहेज को लेकर कविता का उत्पीड़न करते थे। उससे कार और नगदी लाने की मांग करते थे। बताया कि ससुराल पक्ष की मांग पर जून 2021 में उन्होंने कविता को एस...