श्रावस्ती, दिसम्बर 17 -- श्रावस्ती। बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के सिसवारा निवासी राहुल पुत्र सुकई ने दहेज के लिए तीन वर्ष पूर्व चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद पर मल्हीपुर थाने में दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया था। बुधवार को मामले में अपना फैसला सुनाते हुए जिला जज राकेश धर दुबे ने दोषसिद्ध करते हुए राहुल को आजीवन कारावास व 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...