पीलीभीत, जून 21 -- सुतिया नाले में विवाहिता का शव मिलने का मामलापूरनपुर, संवाददाता। तीन दिन पहले विवाहिता शव सुतिया नाले में मिलने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।थाना हजारा के गांव रामनगर टपरा की रहने वाली शीला पत्नी बलविंदर का शव 17 जून को सुतिया नाले में मिला था। उसके पिता केदारनाथ ने दहेज के लिए ससुरालियों पर शीला की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में पति बलविंदर, ससुर रमाशंकर, सास प्रभावती, राधेश्याम और प्रभावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल शनिवार को पुलिस ने आरोपी बलविंदर कुमार, रमाशंकर, और प्रभावती को धर से गिरफ्...