बस्ती, जनवरी 8 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला थानाक्षेत्र के ऊंजी गांव का है। जहां पर सोमवार रात नवविवाहिता ने आत्महत्या लिया था। दुबौलिया पुलिस ने विवाहिता की दादी शैल कुमारी सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर की तहरीर पर पति गौरव सिंह, ननद रिया सिंह और सास निवासी ऊंजी थाना दुबौलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दहेज हत्या के आरोप में दर्ज हुआ था। बुधवार को दुबौलिया पुलिस ने आरोपी पति गौरव सिंह को सैनिया तिराहे के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं जाने की तैयारी में था। गिरफ्तार करने वालों में एसआई राधारमन यादव और हेड कांसटेबल विनोद चौरसिया शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.