गोरखपुर, मई 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ महदेवा में विवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता राम किशुन मौर्य ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति विवेक, सास लीला देवी, ससुर सुरेश मौर्य समेत अन्य लोग उसे मारते-पीटते और गाली-गलौज करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...