लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय आशुतोष को उसके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दौलतगंज रोड हुसैनाबाद मोहिनीपुरवा निवासी संजय कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बेटी मोनिका मिश्रा को मूल रूप से बाराबंकी राम नगर मीतपुर गांव निवासी दामाद आशुतोष और ससुरालीजन दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। बुधवार रात जब आशुतोष ड्यूटी करके लौटा तो मोनिका को फंदे पर लटके देखा था। अस्पताल ले गया था। पुलिस को सूचना दी थी। मोनिका का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। उसके आठ माह की बेटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...