मऊ, जनवरी 30 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउडीकला में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपी सास, ससुर की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दिया। मामले की प्राथमिकी हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन निवासी दिलीप कुमार ने थाना हलधरपुर में दर्ज कराई थी। अभियोजन के अनुसार वादी की बहन रेनू की शादी गत 2 अगस्त 2025 को हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेऊडीकला निवासी स्वामीनाथ के लड़के आकाश कुमार के साथ कोर्ट मैरिज से हुई थी । रेनू के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को उसके ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते थे। मांग नहीं पूरी करने पर 2 जनवरी 2026 को रेनू की हत्या कर शव फंदे से लटका दिए थे। साथ ही साथ सूचना दिए उसकी बहन का अंतिम संस्कार कर दिए थे।मामले में हलधरपुर थाना क्षेत्र मेऊडीकला निवासी सास-ससुर स्वामीनाथ, सरोज देवी की तरफ से...