लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित मां बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। 1 फरवरी को गांव दुबहा में विवाहिता की मौत हो गई थी। उसके पिता दुर्गा की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसमें गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने सभी नमित आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी पति विशाल और उसकी मां फूलमती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...